ग्राम पंचायत

  • उजिना  ही गाँव की पंचायत है | अभी वर्तमान में रामवती गाँव का सरपंच है | गाँव के लिए बहुत ही लगन से काम कर रहा  है | गाँव के सभी लोगो की बातो को सुनता   है और उनको उनके अधिकार व पात्रता के अनुसार योजना के लाभ दिलाने की कोशिश करता   है और करने की काफी हद तक कोशिश करता   है | गाँव में सभी साथियों में एकता है |
  • लगभग गाँव के सभी लोग पंचायत के बारे में जानते है लेकिन आपसी भाई चारे के कारण कोई सरपंच से कुछ नहीं कहता है | यहाँ तक की सही तरह से सरपंच या सचिव को भी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में पता नहीं है जिससे वह पंचायत का सञ्चालन भी सही से नहीं कर पते है |
  • पंचायत की तरफ से यहाँ कोई भी सेण्टर या भवन नहीं बना है | बैठक सरपंच के घर पर ही होती है कोई पंचायत भवन नहीं है
  • पंचायत से जुडी समस्यायों के लिए लोग सीधे सम्बंधित विभाग से संपर्क करते है |
  • गाँव की सभी समस्यायों को सभी राजनीति के लोग मिलकर जिला अधिकारियो के पास ले जाते है जिसमे मुख्यता सरपंच, पूर्व सरपंच, सचिव और पंचायत के मेम्बर के साथ कुछ गाँव के लोग भी होते है