मेवात का उजिना गाँव होडल रोड पर पड़ता है ये नूह से 11 किलोमीटर है इस गाँव में ठाकर रहते है | गाँव में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय रहते है | जिसमे मुस्लिम समुदाय की संख्या 1 % के लगभग पाई जाती है |हुक्का पीना एक परम्परा का बहुत ही बड़ा हिस्सा मन जाता है, हिन्दू समाज में शादी में गाना बजाना किया जाता है | पहनावे में पुरुष लोग सफ़ेद कुरता पजामा पहनते है और महिलाये कुरता सलवार पहनी है | गाँव की सभी समस्यायों को सभी राजनीति के लोग मिलकर जिला अधिकारियो के पास ले जाते है जिसमे मुख्यता सरपंच, पूर्व सरपंच, सचिव और पंचायत के मेम्बर के साथ कुछ गाँव के लोग भी होते है |